शुक्रवार, 8 जून 2012

आज का प्रश्न-314 question no-314

आज का प्रश्न-314 question no-314
प्रश्न-314: चित्र में प्रदर्शित उपकरण से क्या प्रयोग किया जा रहा है? 
उत्तर : चित्र में प्रदर्शित उपकरण से प्रकाश का वेग ज्ञात करने का  प्रयोग किया जा रहा है। जो काम गैलीलियो और रयोमर अधिक अच्छी तरह नहीं कर पाए बाद में और परिष्कृत उपकरणों से फ्रांसीसी भौतिकविद फिज़ू ने प्रकाश का वेग ज्ञात कर लिया
फिज़ू के प्रयोग की यह विशेषता भी रही कि उसने अपेक्षाकृत कम दूरी में ही यह महत्वपूर्ण कार्य सम्पन्न किया। उन्होंने दो एक दूसरे से कुछ दूरी पर लगे दो समतल दर्पणों और दातेंदार चक्कों के बीच से प्रकाश की किरण को गुजार के प्रकाश का वेग माप लिया।
1000 चक्कर प्रति सेकण्ड घूम रहा चक्का का आधा कोण अर्थात पूरे चक्कर का 1/100 भाग था।  प्रकाश का एक चक्के से दूसरे चक्के तक पहुँचने का समय दो चक्कों के के बीच के कोण का आधा टी किया जा चुका था। आवश्यक गणनाओं से फिज़ू ने प्रकाश का वेग मालूम कर लिया यह 300000 किलोमीटर प्रति सेकंड था। प्रकाश के वेग को 'c' से प्रकट किया जाता है।
फेसबुक मित्रों का बहुत बहुत धन्यवाद
सभी टिप्पणी कर्ताओं का जी धन्यवाद
प्रस्तुति: सी.वी.रमण विज्ञान क्लब यमुनानगर         

कोई टिप्पणी नहीं: