शुक्रवार, 8 जून 2012

आज का प्रश्न-313 question no-313

आज का प्रश्न-313 question no-313
प्रश्न-313: किस ने महसूस किया था कि शुक्र पारगमन सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी को नापने में महत्वपूर्ण हो सकता है। 
उत्तर:  एडमण्ड हैली (1656-1742) ने,
एडमण्ड हैली (1656-1742) ने महसूस किया कि पारगमन सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी को नापने में महत्वपूर्ण हो सकता है। जैसा कि हमें पता है कैपलर का नियम हमें ग्रहों के बीच की सापेक्ष दूरियों के बारे में बताता है, लेकिन इससे सही दूरी का पता नहीं चलता।  हैली अपने जीवन काल में शुक्र पारगमन की कोई घटना नहीं देख पाया  किन उसकी कोशिशों का असर 1761 और 1769 के अवलोकनों पर पड़ा और खगोलशास्त्री पहली बार धरती से सूरज की दूरी का ठीक ठीक अनुमान लगा पाने में सक्षम हुए। एक समय में धरती के अलग-अलग जगहों से देखते  हुए सामान्य ज्यामितिका उपयोग करके हम सूर्य तक की दूरी जान सकते हैं। आज हमारे पास इसके लिए बहुत सही माप बताने वाली कई विधियां हैं पर 18वीं और 19वीं में बारीकी से किए गए अवलोकनों से हमे जो परिणाम मिले उनमें 1 प्रतिशत ही त्राुटि है। पृथ्वी के दो अलग अलग स्थानों से अवलोकन करने पर सूर्य पर शुक्र के दो अलग अलग रास्ते दिखाई देते हैं। दोनों रास्तों से सूर्य के एक किनारे से दूसरे किनारे को तय करने में समय का जो थोड़ा सा अंतर आता है, उसकी सहायता से कुछ गणनाएं कर कधरती से सूर्य की दूरी को आसानी से जाना जा सकता है। इसी तरह सौरमण्डल के आकार की भी गणना की जाती है। एडमण्ड हैली ने विभिन्न राष्ट्रों को सलाह दी कि वे दुनिया भर में भावी पारगमन की घटनाओं के  अवलोकन के लिए अभियान दल भेजें। 17वीं और 18वीं शताब्दि के साहसी खोजियों ने जोखिम और अवसाद को चुनौती दी और उस समय के सबसे बड़े सवाल को हल करने की कोशिश की और कठिनाई भरी समुद्री यात्राएं की। उन साहसी लोगों मे से सब अपने घर वापसी के लिए सफर शुरू  नहीं कर पाए।
फेसबुक मित्रों का बहुत बहुत धन्यवाद
सभी टिप्पणी कर्ताओं का जी धन्यवाद
प्रस्तुति: सी.वी.रमण विज्ञान क्लब यमुनानगर

कोई टिप्पणी नहीं: