गुरुवार, 14 जून 2012

आज का प्रश्न-320 question no-320

आज का प्रश्न-320 question no-320
   प्रश्न-320: एक निश्चित उम्र के बाद मनुष्य की वृद्धि क्यों रुक जाती है?
   उत्तर: मनुष्य के शरीर का आकार लंबी विकास प्रक्रिया का नतीजा है। लाखों साल की विकास प्रक्रिया के कारण ही मनुष्य को अन्य जीवों से श्रेष्ठता हासिल है। लेकिन मनुष्य का शरीर बढ़ता कैसे है? जब बच्चा जन्म लेता है,तो उसके शरीर की औसतन लंबाई 50 सेमी. होती है। बीस वर्षों में उसके शरीर का आकार लगभग तीन गुना बढ़ता है। फिर यह बढ़ना रुक क्यों जाताहै? शरीर में कुछ अंतःस्रावी ग्रन्थियाँ होती हैं। इनसे निकलने वाला द्रव रक्त में मिलकर हमारे विकास को नियंत्रित करता है। हमारे शरीर में मुख्यतः चार अंतःस्रावी ग्रंथियां हैं-पीयूष ग्रंथि जो मस्तिष्क में होती है, थायरायड ग्रंथि जो गर्दन में होती है, थाइमस ग्रंथि जो छाती में होती है और प्रजनन ग्रन्थि। पीयूष ग्रन्थि का आकार और वजन मटर के दाने के बराबर होता है। शरीर पर मुख्यतः इसी का नियंत्रण होता है। यह थायरायड पर क्रिया करके बच्चों के विकास को नियंत्रित करता है। जब बच्चा 13-14 वर्ष का हो जाता है, तब थाइमस ग्रन्थि सिकुड़ने लगती है और प्रजनन ग्रन्थि बढ़ने लगती है। करीब 22 वर्ष की उम्र में यह परिपक्व  होता है। लेकिन 40 वर्ष की उम्र तक शरीर का बढ़ना जारी रहता है। आश्चर्यजनक बात यह है कि 40 वर्ष के बाद शरीर का आकार घटने लगता है। दस साल में लंबाई करीब 12 सेमी. कम हो जाती है। जोड़ों और मेरु के बीच उपास्थियों के सूखने के कारण ऐसा होता है। 
    फेसबुक मित्रों का बहुत बहुत धन्यवाद
    सभी टिप्पणी कर्ताओं का जी धन्यवाद
    प्रस्तुति: सी.वी.रमण विज्ञान क्लब यमुनानगर

कोई टिप्पणी नहीं: