बुधवार, 30 मई 2012

आज का प्रश्न-306 question no-306

आज का प्रश्न-306 question no-306
प्रश्न-306: अपने जीवन के 21वें वर्ष में किस गणितज्ञ की ह्त्या गोली मार कर की गयी ?

उत्तर : फ्रेंच गणितज्ञ एवरीस्ते गैल्वा (Évariste Galois) यह घटना पेरिस की है। 29 मई 1832  की रात। बीस साल का एक फ़्रांसीसी तरुण अपने एक मित्र ऑगस्त केवालिए को पत्र लिखता है।
‘‘मेरे प्यारे दोस्त, गणितीय विश्लेषण के क्षेत्र में मैंने कुछ नये आविष्कार किये हैं। इनमें से कुछ का सम्बन्ध समीकरण सिद्धांत से है। इन समीकरण सिद्धांत में मैंने खोज की है कि किन स्थितियों में जोड़, घटा, गुणा, भाग तथा मूल प्राप्त करने की क्रियाओं द्वारा समीकरण को हल करना संभव हो सकता है। इस प्रयास में मुझे ऐसे समीकरण के भी सभी रूपांतरों को व्यक्त करने में सफलता मिली है जिसका हल प्राप्त करना संभव नहीं है। मैं अपने सर्वाधिक महत्वपूर्ण अनुसंधानों का सार संक्षेप नीचे प्रस्तुत कर रहा हूं।’’

इसके बाद वह तरुण रात भर जाग कर अपने अनुसंधान कार्य के अत्यन्त संक्षेप में कागज के कुछ पन्नों पर उतारता है। बीच बीच में यह भी लिखता जाता है, ‘‘मेरे पास पर्याप्त समय नहीं है।’’ और फिर उसने अन्त में लिखा
-अलविदा दोस्त एवरीस्ते गैल्वा 
गैल्वा ने रात भर जागकर अपने महत्वपूर्ण खोजकार्य को संक्षेप में कागज के पन्नों पर क्यों उतारा?  
बीच बीच में उसने कई बार क्यों लिखा कि उसके पास पर्याप्त समय नहीं है? क्यों उसने अपने प्यारे दोस्त से अंतिम अलविदा ली?
दरअसल अगले दिन 30 मई 1832 को उसे अपने एक प्रतिद्वंद्वी की चुनौती का सामना करना था। तय हुआ था कि वह और उसका प्रतिद्वंद्वी 25 कदम के फासले से एक दूसरे को पिस्तौल की गोली का निशाना बनायेंगे। सम्मान की रक्षाके लिए ऐसे द्वंद युद्ध लड़ने का उन दिनों फ्रांस मे रिवाज था। गैल्वा  कुशल निशानेबाज़ नहीं था। इसलिए वह जानता था कि उसकी मृत्यु सुनिश्चित है। हुआ भी ऐसा ही। गोली लगने के बाद 31 मई 1832 को जब उसकी मृत्यु हुई उस समय उसकी आयु थी, केवल बीस साल और सात महीने।

आशीष श्रीवास्तव जी फेसबुक मित्रों का बहुत बहुत धन्यवाद
सभी टिप्पणी कर्ताओं का जी धन्यवाद
प्रस्तुति: सी.वी.रमण विज्ञान क्लब यमुनानगर



1 टिप्पणी:

Ashish Shrivastava ने कहा…

फ्रेंच गणितज्ञ एवरीस्ते गैल्वा (Évariste Galois)