शुक्रवार, 20 जनवरी 2012

आज का प्रश्न-180 question no-180

आज का प्रश्न-180 question no-180 




प्रश्न 180 :  कलन (Calculus) का आविष्कार किस ने किया ?
उत्तर : कैलकुलस के विकास में मुख्य योगदान लैब्नीज (Leibniz) और आइजक न्यूटन का है। किन्तु इसकी जड़े बहुत पुरानी हैं। भारत के केरल के महान गणितज्ञ माधव ने चौदहवीं शताब्दी में कैलकुलस के कई महत्वपूर्ण अवयवों की चर्चा की और इस प्रकार कैलकुलस की नींव रखी। उन्होने टेलर श्रेणीअनन्त श्रेणियों का सन्निकटीकरण (infinite series approximations), अभिसरण (कन्वर्जेंस) का इन्टीग्रल टेस्ट, अवकलन का आरम्भिक रूप, अरैखिक समीकरणों के हल का पुनरावर्ती (इटरेटिव) हल, यह विचार कि किसी वक्र का क्षेत्रफल उसका समाकलन होता है, आदि विचार (संकल्पनाएं) उन्होने बहुत पहले लिख दिया। फर्मत तथा जापानी गणितज्ञ सेकी कोवा ने भी इसमें योगदान दिया।

 आशीष श्रीवास्तव जी  आशा जी का और फेसबुक मित्रों का बहुत बहुत धन्यवाद 
सभी टिप्पणी कर्ताओं का जी धन्यवाद
प्रस्तुति: सी.वी.रमण विज्ञान क्लब यमुनानगर हरियाणा  
 

2 टिप्‍पणियां:

Ashish Shrivastava ने कहा…

सर आइजैक न्युटन । लेकिन इसकी खोज लगभग उसी समय लिब्निज ने भी की थी। न्युटन तथा लिब्निज के मध्य इसके श्रेय के लिये विवाद भी रहा था।
यह भी माना जाता है की कैलकुलस के शुरवाती रूप की खोज भारत में १४ वी सदी में की थी।

Asha Lata Saxena ने कहा…

आपने बहुत सही लिखा है आशीष जी
आशा |