आज का प्रश्न-483 question no-483
प्रश्न-483: आदमी और जानवर मेँ से पहले कौन आया?
उत्तर : जीवन का विकास क्रमिक रूप से हुआ है। सबसे पहले एक कोशीय जीव जैसे अमीबा, जीवाणु बने, उसके पश्चात बहुकोशीय जीव बने। जीवन का विकास पहले पानी मे अर्थात समुद्र मे हुआ उसके पश्चात जमीन पर। मनुष्य का विकास तो जीवन की उत्पत्ति के लाखों करोडों वर्ष बाद मे हुआ है। हम कह सकते है कि जानवर मनुष्यों से करोडो वर्ष पहले आये है।
आज का प्रश्न-481 question no-481
प्रश्न-481: सिलिका क्या है ? रेत , बालू , कांच , पत्थर , मेँ भी कोई अंतर होता है क्या?
उत्तर : उत्तर: सिलिका, यह सिलिकान और आक्सीजन का यौगिक है, इसका रासायनिक नाम SiO2(सिलिकान डाय आक्साईड) है। रेत, बालू, कांच और पत्थर, इन सभी मे सिलिका मौजूद होता है, अंतर इनके क्रिस्टल संरचना मे होता है। इसके क्रिस्टल संरचना की जानकारी आप इस लिंक से प्राप्त कर सकते है
आज का प्रश्न-479 question no-479
प्रश्न-479:भारतीय नारी पीने के पानी के लिए रोज ही औसतन कितने मील पैदल चलती है?
आज का प्रश्न-478 question no-478
प्रश्न-478: मध्य भारत के मध्य प्रदेश और गुजरात राज्य में बहने वाली एक प्रमुख नदी कौनसी है?
उत्तर : नर्मदा मध्य भारत के मध्य प्रदेश
और गुजरात
राज्य
में बहने वाली एक प्रमुख नदी है। महाकाल पर्वत के अमरकण्टक
शिखर से नर्मदा नदी की उत्पत्ति हुई है। इसकी लम्बाई प्रायः 1310 किलोमीटर है। यह नदी पश्चिम की तरफ जाकर खम्बात की खाड़ी में गिरती है। इस नदी के किनारे बसा शहर जबलपुर उल्लेखनीय है. इस नदी के मुहाने पर डेल्टा नहीं है। जबलपुर के निकटभेड़ाघाट
का नर्मदा जलप्रपात काफी प्रसिद्ध है। इस नदी के किनारे अमरकंटक, नेमावर
, शुक्लतीर्थ
आदि प्रसिद्ध तीर्थस्थान हैं जहाँ काफी दूर-दूर से यात्री आते रहते हैं। नर्मदा नदी को ही उत्तरी और दक्षिणी भारत की सीमारेखा माना जाता है।
आज का प्रश्न-477 question no-477
प्रश्न-477 : आर्सेनिक युक्त पानी पीने से क्या हानि है?
उत्तर: आर्सेनिक युक्त पानी पीने से मनुष्य पहले मेलानोसिस (शरीर के विभिन्न अंगों पर काले धब्बे पड़ना), फिर केटोसिस (काले धब्बों का गांठ में तब्दील होना और उसमें मवाद भर जाना) और अंततः कैंसर से पीड़ित होकर मरना पड़ता हैं।