रविवार, 29 अप्रैल 2012

आज का प्रश्न-278 question no-278

आज का प्रश्न-278 question no-278
प्रश्न-278 : यदि वायजर-1 मानव रहित अंतरिक्ष यान जो की 1977 से अंतरिक्ष की अनंत यात्रा पर है पृथ्वी से यदि 17 अरब किलोमीटर (17 billion km) दूर हो तो प्रकाश की गति (Speed of Light) के साथ गणना में वो हम से कितने घंटे की दूरी पर है ? 
उत्तर : गणना इस प्रकार से है
दूरी = 17000000000 किलोमीटर 
चाल = 300000 किलोमीटर प्रति सेकंड 
समय = ?
सूत्र,
समय=दूरी/चाल 
समय = 17000000000 किलोमीटर/300000 किलोमीटर प्रति सेकंड 
समय = 170000/3 सेकंड  
समय = 56666.66 सेकंड 
समय = 944.44 मिनट 
समय = 15.74 घंटे 
वायजर-1पृथ्वी से प्रकाश की गति से लगभग 16 घंटे दूर है
वैसे यह दूरी उस ने 33 वर्षों में तय की है
फेसबुक मित्रों का बहुत बहुत धन्यवाद
सभी टिप्पणी कर्ताओं का जी धन्यवाद
प्रस्तुति: सी.वी.रमण विज्ञान क्लब यमुनानगर
 

कोई टिप्पणी नहीं: