सोमवार, 5 मार्च 2012

आज का प्रश्न-225question no-225

आज का प्रश्न-225question no-225
प्रश्न-225 : यह चित्र किस महत्वपूर्ण जैविक क्रिया को प्रदर्शित करता है ?
(इसका हिंदी नाम भी सुझाएँ )
उत्तर:  यह चित्र एक महत्वपूर्ण जैविक क्रिया को दर्शाता है जिसे मेडिकल की भाषा में 'शरीर घडी' या 'जैवलय' 'जैविक घड़ी' कहते हैं 
अंग्रेजी में इसे 'Body Clock' 'Circadian Rhythms' 'Biological Rhythms' या 'Biological Clock' कहा जाता है 
हमारा शरीर जैवलय के अनुरूप कार्य करता है जिसमे रात्री 2बजे हम गहरी नींद में होते हैं प्रातः 4.30 बजे हमारे शरीर का तापमान न्यूनतम होता है 6.45 प्रातः रक्तचाप बढोतरी शुरू होती है फिर हारमोन स्रावण शिथिल, 10 बजे प्रातः हमारा शरीर उच्च सतर्कता स्तर पर होता है और बाद दोपहर तीव्र समन्वयन क्षमता पर होता है 
3.30 बजे दिन में तीव्र प्रतिक्रिया समय होता है
उसके बाद 5 बजे उच्च दक्षता युक्त ह्रदय कार्य क्षमता और मांसपेशीय मजबूती होती है तत्पश्चात 6.30 सायं उच्च रक्तचाप सीमा व 7 सायंकाल उच्च शारीरिक तापमान स्तिथि होती है 
9 रात्री हारमोन स्रावण अधिक और आंतीय हलचल धीमी होनी शुरू हो जाती है 
इस 24 घंटे की जैविक प्रक्रिया को  'जैवलय' या 'जैविक घड़ी' कहते हैं 
एक नए अध्ययन से पता चला है कि हमारी शारीरिक प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया की उच्च और निम्न स्तिथि इसी  'जैवलय' या 'जैविक घड़ी' पर बहुत निर्भर करती है 
शोधकर्ताओं का कहना है कि यदि हम कम नींद लेते हैं तो हमारी  'जैवलय' प्रभावित होती है साथ साथ हमारी शारीरिक प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया भी प्रभावित होती है 
अत् हमें अपनी दैनिक कार्यप्रणाली को सुचारू रखने के लिए 'बॉडी क्लाक' को ध्यान में रखना अनिवार्य कर देना चाहिए 
साधारण शब्दों में हर दैनिक काम समय पर नियिमित समय सारणी के साथ 'जैवलय' के अनुरूप करेंगे तो हम कम बीमार पड़ेंगे और हमारी शारीरिक प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया भी उच्च बनी रहेगी
गिरिजेश भोजपुरिया  जी व अन्य सभी फेसबुक मित्रों बहुत बहुत धन्यवाद 
सभी टिप्पणी कर्ताओं का जी धन्यवाद
प्रस्तुति: सी.वी.रमण विज्ञान क्लब यमुनानगर हरियाणा         

1 टिप्पणी:

ePandit ने कहा…

मैटाबॉलिज्म, हिन्दी नाम 'चयापचय'?