गुरुवार, 23 फ़रवरी 2012

आज का प्रश्न-214question no-214

आज का प्रश्न-214question no-214
प्रश्न-214 :आर्यभट ने आपनी रचना में बताया कि जब वो 23 वर्ष के थे, तब कलयुग प्रारम्भ हुए 3600 वर्ष बीत चुके थे तथा कलयुग प्ररम्भ के 3179 वर्ष बाद शक संवत् शुरू हुआ
शक संवत् में 78 वर्ष जोड़ने पर ईस्वी सन् मिलता है 
तो बताईये कि आर्यभट का जन्म किस ईस्वी सन् में हुआ और वह किस ईस्वी सन् में 23 वर्ष के थे?
उत्तर : 3600 - 3179 = 421 
अर्थात  शक संवत् 421 को आर्यभट 23 साल के थे 
शक संवत् में 78 वर्ष जोड़ने पर ईस्वी सन् मिलता है 
421+78 = 499  ईस्वी को आर्यभट 23 साल के थे 
और 499 - 23 = 476  ईस्वी को आर्यभट का जन्म हुआ 
ये भारत के पहले प्रमाणिक  गणितीय रचनाकार हैं जिनका जन्म वर्ष पता है इन से पहले किसी गणितज्ञ का जन्म वर्ष नहीं पता 
फेसबुक मित्रों का बहुत बहुत धन्यवाद 
सभी टिप्पणी कर्ताओं का जी धन्यवाद
प्रस्तुति: सी.वी.रमण विज्ञान क्लब यमुनानगर हरियाणा      

कोई टिप्पणी नहीं: