सोमवार, 24 जून 2013

आज का प्रश्न-475 question no-475



आज का प्रश्न-475 question no-475 
प्रश्न-475: गर्म करने पर लोहा पहले लाल और फिर सफेद प्रकाश क्यों उत्सर्जित करता है ?

उत्तर: गर्म करने पर जैसे जैसे लोहे का ताप बढ़ता है इसके परमाणुओं से पहले दीर्घ  तरंगदैर्ध्यों की और फिर क्रमशः छोटे होते जाते तरंगदैर्ध्यों की विद्युत चुम्बकीय तरंगे अधिकाधिक परिमाण में निकलती है। लोहे के परमाणुओं से 300 डिग्री सेल्सियस  पर अवरक्त किरणें निकलती है जिनकी शक्ति इतनी नहीं होती कि वे प्रकाशिकीय स्नायुओं को उद्दीपित कर दिखाई दे सके इसलिए इसके पास हाथ ले जाने पर गर्मी का अनुभव तो होता है पर लोहे के टुकडे का रंग काला ही दिखाई पडता है। लगभग 805 डिग्री सेल्सियस  पर लोहे से लाल रंग का दृष्य प्रकाश उत्सर्जित होने लगता है। और अधिक ताप बढ़ाने पर यह लाल रंग चमकीला हो जाता है और फिर इससे सभी तंरगदैर्ध्यो का दृष्य प्रकाश उत्सर्जित होता है और इसलिए यह सफ़ेद  नज़र आने लगता है।

कोई टिप्पणी नहीं: