गुरुवार, 1 मार्च 2012

आज का प्रश्न-221question no-221

आज का प्रश्न-221question no-221
प्रश्न-221: यदि किसी प्राचीन रोमवासी या प्राचीन रोमन गणितज्ञ को एक मिलियन यानी 10 लाख को उनके अंकों में लिखने को कहा जाता तो वो कैसे लिखता ?
उत्तर : प्राचीन रोम में 1000 से अधिक संख्या को दर्शाने के लिए कोई संकेत नहीं था यदि किसी प्राचीन रोमवासी या प्राचीन रोमन गणितज्ञ को एक मिलियन यानी 10 लाख को उनके अंकों में लिखने को कहा जाता तो वो बहुत शर्मिंदा होता बस वह अधिक से अधिक इतना कर सकता था कि लगातार 1000 बार M लिखता,और वह आधे घंटे तक इन्हें लिखता और गलती होने के भी आसार रहते 
जैसा कि चित्र में एक रोमन भद्र पुरुष लिख कर दिखा रहा है
प्राचीन रोमन अंक संकेतों पर आधारित संख्याएँ निम्न हैं
SymbolValue
I1
V5
X10
L50
C100
D500
M1,000
परन्तु अब इसके लिए संकेत है जो कि इस तरह है   M  
बड़े गर्व की बात है कि प्राचीन भारत में बड़े बड़े मान लिखने के लिए ऐसी बड़ी संख्याएँ व उनके नाम भी थे 
10^12 दस की घात बारह तक नाम यजुर्वेद में उल्लेखित हैं 
फेसबुक मित्रों यानी राज भाटिया जी का बहुत बहुत धन्यवाद 
सभी टिप्पणी कर्ताओं का जी धन्यवाद
प्रस्तुति: सी.वी.रमण विज्ञान क्लब यमुनानगर हरियाणा     

कोई टिप्पणी नहीं: