सोमवार, 12 मार्च 2012

आज का प्रश्न-231question no-231

आज का प्रश्न-231question no-231
प्रश्न-231 : बीजगणित में समीकरणों में  =  (बराबर) का चिन्ह सब से पहले किस गणितज्ञ ने इस्तेमाल किया ? 
उत्तर : वेल्स के गणितज्ञ राबर्ट रीकार्डे ने  बीजगणित में समीकरणों में  =  (बराबर) का चिन्ह सब से पहले 1557 में इस्तेमाल किया
राबर्ट रीकार्डे गणितज्ञ होने के साथ साथ एक चिकित्सक भी थे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से MD डिग्री धारक थे इन्होने डाक्टरी का ही पेशा अपनाया पर बाद में गणित पढाने लगे  फिर बाद में य लंदन चले गए और राजा एडवर्ड छह और क्वीन मैरी के लिए चिकित्सक के रूप में काम किया
इन्होने अपनी कईं पुस्तके इन्ही राजनायकों को भी समर्पित की हैं।  
इन्होंने बाद में शाही टकसाल के नियंत्रक और आयरलैंड में खान और पैसा के नियंत्रक के रूप में अपनी सेवायें दी।  एक राजनीतिक दुश्मन द्वारा मानहानि का मुकदमा करने के बाद इन पर बहुत ऋण हो गया,फिर इन्हें  ऋण ना चुकाने के लिए गिरफ्तार किया गया और किंग्स बेंच जेल, साउथवार्क में निधन 1558 में हो गया।   

आशीष श्रीवास्तव जी का और फेसबुक मित्रों का बहुत बहुत धन्यवाद 
सभी टिप्पणी कर्ताओं का जी धन्यवाद
प्रस्तुति: सी.वी.रमण विज्ञान क्लब यमुनानगर हरियाणा      

1 टिप्पणी:

Ashish Shrivastava ने कहा…

वेल्स के गणितज्ञ राबर्ट रीकार्डे