Wednesday, February 8, 2012

आज का प्रश्न-199 question no-199

आज का प्रश्न-199 question no-199
प्रश्न-199 :  सदियों से गणित का सबसे लोकप्रिय अंक और प्रतीक पाई को  किस  नए प्रतीक से प्रतिस्थापित किया जा रहा है ?
उत्तर : कुछ नववादियों का मानना है कि पाई का प्रयोग कुछ कठिनाई उत्पन्न करता है इसलिए विकल्प के तौर पर नए प्रतीक  τ (Tau) टाउ(τ = 2π =6.28..) से प्रतिस्थापन की अनुसंशा की गयी है जिसको कि भूमंडलीय समर्थन नहीं प्राप्त हुआ है. टाऊ समर्थकों के अनुसार टाऊ गणित समझने को थोड़ा आसान बनाता है - पाई थोड़ा कठिन,पाई का अर्थ होता है वृत्त की परिधि और व्यास का अनुपात। टाऊ का अर्थ है वृत्त की परिधि और त्रिज्या का अनुपात। अर्थात टाऊ हुआ पाई का दोगुना ! बस इतनी सी बात है - पाई की जगह टाऊ बट्टे दो लिख देना है। और टाऊ का मान पाई का दोगुना अर्थात 6.28 ...।
इससे गणित और साथ ही दूसरे किसी विज्ञान का कोई भी नियम नहीं बदलेगा। बस इतना होगा कि गणितीय सूत्र यथा नाम तथा गुण के थोडे करीब हो जाएँगे। और इस प्रकार गणित के नियम समझने में थोड़ी आसानी होगी।
आशीष श्रीवास्तव जी के अनुसार : π को कोई भी प्रतिस्थापित नही करने जा रहा है। वो तो कुछ सिरफिरो ने τ(Tau- टाउ) को आगे बढ़ा दिया था लेकिन इसमे कोई दम नही है। π की अपनी महत्ता है, और वह सही है। τ के समर्थको ने त्रिकोणमिती सही ढंग से नही पढी है। ये लिजीये पाई मेनीफेस्टो और देखीये कि क्यों सही है 
http://www.thepimanifesto.com/



τ=2π को एक गणितिय मजाक के रूप मे ही लिया जाना चाहीये। वैसे भी τ Tourque(बलाघूर्ण) के लिये प्रयुक्त होता है।
लिजीये  टाऊ  मेनीफेस्टो और देखीये कि क्या यह सही है 
आशीष श्रीवास्तव जी  नित्यानन्द शाही जी ePandit जी का और फेसबुक मित्रों का बहुत बहुत धन्यवाद 
सभी टिप्पणी कर्ताओं का जी धन्यवाद
प्रस्तुति: सी.वी.रमण विज्ञान क्लब यमुनानगर हरियाणा  
 



  

6 comments:

Anonymous said...

शायद τ (Tau) टाउ से

τ = 2π =6.28..
अभी हाल ही मेँ कहीँ पढ़ा था .

Ashish Shrivastava said...

π को कोई भी प्रतिस्थापित नही करने जा रहा है। वो तो कुछ सिरफिरो ने τ(Tau- टाउ) को आगे बढ़ा दिया था लेकिन इसमे कोई दम नही है। π की अपनी महत्ता है, और वह सही है। τ के समर्थको ने त्रिकोणमिती सही ढंग से नही पढी है। ये लिजीये पाई मेनीफेस्टो और देखीये कि क्यों सही है
http://www.thepimanifesto.com/

τ=2π को एक गणितिय मजाक के रूप मे ही लिया जाना चाहीये। वैसे भी τ Tourque(बलाघूर्ण) के लिये प्रयुक्त होता है।

ePandit said...

अच्छा जी, यह तो नयी बात पता चली। बेचारा पाइ!

Anonymous said...

टेअचयटेअच यटेअच यचटे यटाच यटचाए यपचटकँअ यछेटचपय यटचाकचपय यपतचटयप यपचाएट यपटचाए

Anonymous said...

मेरा नाम सौरभ(मनीष) कुमार मौर्य है | मै वाराणसी के रामेश्वर बाजार के हीरमपुर में रहता हुँ | मै विग्यान प्रगति में पढा था कि पाई का स्थान टो ग्रहण करेगा | पाई का दुगना मान टो के बराबर होगा | (टो = 6.28)

Anonymous said...

मेरा नाम सौरभ(मनीष) कुमार मौर्य है | मै वाराणसी के रामेश्वर बाजार के हीरमपुर में रहता हुँ | मै विग्यान प्रगति में पढा था कि पाई का स्थान टो ग्रहण करेगा | पाई का दुगना मान टो के बराबर होगा | (टो = 6.28)