रविवार, 29 जनवरी 2012

आज का प्रश्न-189 question no-189

आज का प्रश्न-189 question no-189
K=\sqrt{(s-a)(s-b)(s-c)(s-d)}
सूत्र
प्रश्न-189 : चित्र मे दिखाया गया सूत्र किस ज्यामितीय आकृति के क्षेत्रफल को ज्ञात करने का सूत्र है इस के प्रतिपादक कौन से महान गणितज्ञ हैं ?
उत्तर : चक्रीय चतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात करने का सूत्र (एक ऐसा चतुर्भुज जिसके चारो बिंदु किसी वृत्त की परिधि पर स्थित हो) महान गणितज्ञ ब्रह्मगुप्त ने छठी शताब्दी मे इस सूत्र का प्रतिपादन किया.इस सूत्र का मूल हीरो का सूत्र ही माना जाता है ब्रह्मगुप्त ने हीरो का सूत्र प्राप्त करके ही उसका विस्तार किया था. स्मिथ ने इस सूत्र के प्रति ब्रह्मगुप्त की निंदा की और कहा की यह सूत्र केवल  चक्रीय चतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात करने का है जबकि  ब्रह्मगुप्त ने इसे किसी भी चतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात करने का सूत्र बताया है.
आशीष श्रीवास्तव जी का और फेसबुक मित्रों का बहुत बहुत धन्यवाद 
सभी टिप्पणी कर्ताओं का जी धन्यवाद
प्रस्तुति: सी.वी.रमण विज्ञान क्लब यमुनानगर हरियाणा  

2 टिप्‍पणियां:

Ashish Shrivastava ने कहा…

चक्रीय चतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात करने का सूत्र (एक ऐसा चतुर्भुज जिसके चारो बिंदु किसी वृत्त की परीधी पर स्थित हो।

महान गणितज्ञ ब्रह्मगुत द्वारा छठी शताब्दी मे प्रतिपादित !

Ashish Shrivastava ने कहा…

अईयो, नाम गलत छाप दिया !

महान गणितज्ञ ब्रह्मगुप्त !